पीलीभीत, फरवरी 16 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में स्काउट गाइड को गांठ संकेत वार्ता,प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर, मीनार बनाना, फायर फाइटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। बीसलपुर डिग्री कालेज में चल रहे भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्काउट गाइड को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, सैल्यूट, वर्दी, संकेत वार्ता, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर, मीनार बनाना, फायर फाइटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ सुनीत कुमार साहनी, डॉ विकास प्रधान, डॉ सुनील कुमार, डॉ चंद्रप्रभा गंगवार, डॉ पवन त्रिवेदी, डॉ महेंद्र पाल, डॉ रोहित पटेल, डॉ जगदम्बा कुमार सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...