मुरादाबाद, मार्च 8 -- शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में पिछले तीन दिनों से चल रहे स्काउट गाइड कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करना था। साथ ही उन्हें टीम वर्क और जीवन के जरूरी कौशल सिखाए जाते हैं। पिछले तीन दिनों में बच्चों ने विभिन्न तरह के कौशल सीखे-रस्सी के द्वारा कैंप का निर्माण करना, स्ट्रेचर बनाना, टायर द्वारा निर्मित सुरंग में से निकलना, गड्ढा खोदना और समूह में टीम वर्क की भावना प्रदर्शित करते हुए टेंट का निर्माण करना। टेंट का उदघाटन विद्यालय की निर्देशिका नलिनी अरोरा ने फीता काटकर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य और गायन प्रमुख थे। उप प्रधानाचार्य उर्विंदर कौर ने बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.