मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था अध्यक्ष जिला अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में सोमवार को वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप लगाया। इसमें शिविर काउंसलर कुमारी नैना के निर्देशन में प्रार्थना भारत स्काउट गाइड झंडा गीत गाना, टोली बनाना, छात्राओं ने तंबू बनाना ,विभिन्न प्रकार की गांठ लगाना, ग्रुप में कार्य करना, मीनार बनाना, एडवेंचर सीखना आदि गतिविधियां हुई। कैंप के अंतिम दिन विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया, जिसमें छात्राओं ने मीनार बनाना सांस्कृतिक गतिविधियां तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में से एक हमारे उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण भारत वर्ष की संस्कृतियों को दिखाते हुए प्रदर्शित किया। इस दौरान अमित कुमार सैनी, डॉ कंचन प्रभा शुक्ला, विजय शर्मा, स...