लखीसराय, दिसम्बर 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । युवा महोत्सव के शुभ अवसर पर लखीसराय जिला प्रशासन के लिए अत्यंत गर्व का क्षण सामने आया, जब जिला शिक्षा पदाधिकारी सह अध्यक्ष, भारत स्काउट और गाइड लखीसराय-मृत्युंजय कुमार जिला संगठन आयुक्त-स्काउट गाइड कैप्टन अमृता सिंह और दर्जनों स्काउट-गाइड बच्चों की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सम्मान जिले के शीर्ष अधिकारी, डीएम मिथिलेश मिश्रा को भेंट किया। इस सम्मान ने पूरे जिले में उत्साह और गौरव की भावना को नई ऊँचाई प्रदान कर दी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित वृंदावन सेक्टर-15 में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में लखीसराय की स्काउट-गाइड टीम ने अनुशासन, प्रतिभा और उत्कृष्ट कौशल के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। जंबूरी में विभिन्न राज्यों से आई टीमों के बीच लखीसराय के बच्चों ने अपनी सक्रिय भागीदारी के साथ कई ...