जहानाबाद, फरवरी 22 -- अरवल, निज संवाददाता। स्काउट और गाइड के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल के जन्मदिन के अवसर पर स्काउट और गाइड कार्यालय जीए उच्च विद्यालय के सभागार में जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में चिंतन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। उर्दू मध्य विद्यालय पैनाठी कुर्था के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, मध्य विद्यालय बेलखारा के प्रधानाध्यापक श्री निवास शर्मा, प्लस टू उच्च विद्यालय अईयारा के प्रधानाध्याक सह जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड संजीत कुमार, अरवल जिला के जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सभी के द्वारा बेड़ेन पावेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। स्काउट और गाइड प्रतिज्ञा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण क...