मथुरा, जनवरी 26 -- इस्लामिया इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड के त्रदिवसीय शिविर का समापन छात्र छात्राओं को दीक्षा देने के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरिक्षक रवीन्द्र सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष स्काउट के मुख्य आयुक्त डॉ. कमल कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि निखिल अग्रवाल का प्रधानाचार्य साजिद इकबाल ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। डीआईओएस रविन्द्र सिंह ने कहा कि स्काउट एक विश्वस्तरीय संस्था है। जो मानव सेवा व भाईचारे का संदेश देती है। इससे हमें ये प्रेरणा मिलती है कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। आयुक्त डॉ. कमल कौशिक ने कहा कि स्काउट बसुधैव कुटुम्बकम की भावना को प्रोत्साहित करता है। प्रधानाचार्य साजिद इकबाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर आयोजन से विद्यार्थीयों का समग्र विकास होता है और परस्पर मिलजुल कर रहने की भावना को बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.