औरैया, जून 24 -- औरैया, संवाददाता। नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड का आजीवन प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने आजीवन सदस्यता का प्रमाण पत्र सौंपा है। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड में बीते लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा को संस्था की ओर से आजीवन प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। प्रांतीय मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार ने डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को स्काउट गाइड औरैया का अध्यक्ष एडीएम महेंद्र पाल सिंह को जिला मुख्य आयुक्त और सुनील कुमार मिश्रा को आजीवन सदस्य नियुक्त किया है। डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने आजीवन सदस्य सुनील कुमार मिश्रा को प्रांतीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.