सहारनपुर, मई 17 -- देवबंद देवबंद कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में अंतिम दिन छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत सबका मन मोह लिया। इस दौरान स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज ने छात्रों को स्काउट गाइड की अलग-अलग विधाओं का प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद आबिद ने कहा कि स्काउट गाइड एक सच्चा नागरिक होता है। प्रत्येक व्यक्ति में स्काउट गाइड की भावना का होना आवश्यक है। चूंकि एक शिक्षक भी देश का निर्माता होता है तथा राष्ट्र के निर्माण में उसका विशेष योगदान होता है। इसलिए शिक्षकों में स्काउट गाइड के मूल्यों का विकास होना जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने बीएड जैसे पाठ्यक्रम में स्काउट गाइड को विशेष स्थान दिया है। इस दौरान सादिया, शाकिर हसन, आशीष, जावेद, इसरार त्यागी और माजिद खान आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.