लखनऊ, दिसम्बर 27 -- लखनऊ। भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में शनिवार को गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज में आयोजित जिला वार्षिक रैली के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ग्रैंड कैम्प फायर का आयोजन हुआ। सयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक विकास श्रीवास्तव ने उदघाटन किया। विभिन्न स्कूलों के स्काउ एंड गाइड ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कलर पार्टी, वर्दी, गांठें व बंधन, प्राथमिक सहायता, शारीरिक प्रदर्शन आदि में शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला संरक्षक डॉ. आरपी मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डॉ. जेपी मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष शर्मीला सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री महेश चन्द्र, मधु हंसपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...