मुजफ्फर नगर, नवम्बर 8 -- ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के अंतर्गत यूनिसेफ द्वारा संचालित स्काउट एवं गाइड द्वारा पिछले दिनों विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से एकत्रित किए गए सूखे एवं गीले अपशिष्ट को ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट मैनेजर गुंजन चौधरी द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर जमा कराया गया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के सदस्यों को वेस्ट के पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं पुन: उपयोग की पूर्ण कार्य-विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईटी कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार एवं जिले के अधिकारीगण का सहयोग रहा। स्काउट एवं गाइड के सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए यह संकल्प लिया कि वे स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए निरंतर जन-जागरूकता फैलाते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.