हापुड़, मार्च 7 -- सीएमओ डॉ सुनील त्यागी के निर्देशन एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह के नेतृत्व में एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ में बीएड विभाग द्वारा स्काउट एंड गाइड शिविर लगाया गया। जिसमें क्षय रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को क्षय रोग के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक की खांसी, खांसी में बलगम का आना, बलगम में खून का आना, छाती में दर्द रहना, हल्का बुखार रहना, भूख कम लगना, रात में सोते समय कमर में पसीना आना एवं शरीर में गांठ इत्यादि हो जाना के विषय में जानकारी दी गई। जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया कि जनपद की 20 प्रतिशत आबादी को चयन किया गया है। इन सभी 20 प्रतिशत उच्च जोखिम वाली जनसंख्या को स्क्रीन करके इनके टेस्ट कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.