नवादा, फरवरी 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय के हरिश्चंद्र स्टेडियम खेल भवन में भारत स्काउट और गाइड नवादा द्वारा विश्व चिंतन दिवस सह विश्व स्काउट दिवस का आयोजन किया गया। विश्व स्काउट संस्था के संस्थापक रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी वेडन पावेल को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव राम अकवाल शर्मा ने की। दीप प्रज्जवलन के बाद मंच संचालक रंजीत कुमार की अगुआई में स्वागत गान से कार्यक्रम आरम्भ हुआ। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र व स्काउट के प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राम अकवाल शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य शिव कुमार प्रसाद ने सभी को प्रेरित किया। विशाल कुमार ने कहा कि चिंतन दिवस के चिंतन का तात्पर्य प्रकृति और ईश्वर के प्रति चिंतन को बताय...