बिहारशरीफ, नवम्बर 7 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के एक सभागार में शुक्रवार को स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले जिला मुख्य आयुक्त संजय कुमार, जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, उपसभापति ब्रजभूषण प्रसाद शर्मा व अशोक कुमार निराला ने लार्ड बेडेन पॉवेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। बच्चों के बीच रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता करायी गयी। प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य आयुक्त ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। यह 216 देशों में तीन से 25 साल के बच्चों को शारिरिक, मानसिक, शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाता है। बच्चों को निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए जागरूक करता है। सरकार के विभिन्न कार्यों जैसे नशा मुक्ति, आपदा, मेला या बड़े आयोजनों मे...