मैनपुरी, फरवरी 22 -- स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल का जन्म दिवस रविवार को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में एसजेडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। रैली निकाली, टेंट सजाए। भारत स्काउट एंड गाइड संस्था के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर पूर्व अध्यक्ष हरप्रसाद यादव ने माल्यार्पण किया व दीप प्रज्ज्वलित किया। स्काउट गाइड संस्था के पूर्व अध्यक्ष हरप्रसाद यादव ने कहा कि स्काउट गाइड कम साधन में बेहतर तरीके से जीना सिखाता है। जो बच्चा अपनी मदद स्वयं कर लेता है उसका व्यक्तित्व निखरता है। उन्होंने बच्चों को अच्छे स्काउट गाइड बनकर समाज सेवा करने के लिए कहा। एसजेडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल ने कहा कि ने कहा कि स्काउटिंग से परोपकार की भावना का विकास होता है। बच्चे स्काउट के नियम...