बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ। शिविर के पहले दिन इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि स्काउटिंग एक संस्कार है जो बच्चों में अनुशासन और कर्तव्यबोध विकसित कर उनका जीवन बदलती है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा और आराधना करने वाले ही सच्चे सपूत हैं। शिक्षक राजीव कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन, नियम-प्रतिज्ञा, ड्रिल और बायां हाथ मिलाने जैसी बारीकियां सीखीं। साथ ही जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, कुसुम लता, मिथिलेश और करुणेश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...