गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अयोध्या दास स्काउट कुटीर, सिविल लाइन में सोमवार को स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल व उनकी पत्नी लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन विश्व स्काउट एवं चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त राम जन्म सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पावेल ने संघर्ष कर स्काउट गाइड की नींव रखी। जिला एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर ज्ञानेंद्र ओझा ने उन्हें महान कलाकार, लेखक और समाजसेवी बताया। सहायक जिला स्काउट कमिश्नर अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि 1907 में शुरू हुआ स्काउट गाइड आंदोलन आज अनुशासन, सेवा व नेतृत्व का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.