लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्काई विजन पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक क्रीडा महोत्सव का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, डॉ उपासना पाठक, बिहार महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा एवं नोनगढ़ मुखिया जूली देवी शामिल हुई। मृणाल रंजन के द्वारा झंडे को नीचे उतारकर एवं मशाल को विधिवत बुझाकर चार दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव समापन की घोषणा की गई। स्कूल सचिव सबिता शर्मा ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय के द्वारा उठाए गए इस कदम को सराहनीय बताया और कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में नेतृत्व समान लक्ष्य के लिए मिलकर काम करना खेल की भावना साहस सहनशीलता जैसे आवश्यक सद्गुणों का विकास होता है...