पूर्णिया, फरवरी 9 -- कसबा, एक संवाददाता। नगर परिषद कसबा के गढ़बनैली हाई स्कूल के मैदान पर जीएसए के बैनर तले जिला स्तरीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्काई इलेवन डगरुआ तथा ठाकुर इलेवन के बीच खेला गया। डगरुआ की टीम 30 रनों से मैच जीतकर फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद इनाम राशि प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद, घौड़दौड़ पंचायत के मुखिया लक्ष्मण सिंह, समाजसेवी राज प्रकाश विद्यार्थी उर्फ टुनटुन यादव ने संयुक्त रूप से दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों तथा युवाओं को अपना अहंकार दानकर सच्चे दिल से समाज और देश की सेवा करनी चाहिए। फाइनल मुकाबले में टॉस ठाकुर इलेवन की टीम ने जीता और पह...