पाकुड़, फरवरी 9 -- अंडर-07 वर्ग की नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में स्कंधा मिश्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने 20 सेकेंड रेस में सिल्वर मेडल तथा 1 मिनट रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इससे पहले भी स्कंधा डिस्ट्रिक्ट स्तर पर गोल्ड मेडल और स्टेट लेवल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि वे भविष्य की एक उज्ज्वल खिलाड़ी हैं। स्कंधा मिश्रा के पिता गौरव मिश्रा जो मूल रूप से पाकुड़ जिले के निवासी हैं, वर्तमान में महाराष्ट्र में रेलवे विभाग में टीटी के पद पर कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पिता गौरव मिश्रा व माता ऋतु मिश्रा गौरान्वित है। साथ ही उनके दादा दिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.