भदोही, जनवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड में हृदय रोगियों को उपचार कराने में अब आसानी होगी। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के बाद सरपतहां स्थित सौ सैय्या संयुक्त अस्पताल में ईसीजी जांच शुरू हो चुका है। अस्पताल पहुंचने वाले ह्रदय रोग के मरीजों को अब आसानी से उपचार मिल सकेगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि गत सप्ताह शुरू हुई इस जांच में अब तक करीब बीस मरीजों को जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के खेमे में 19 हार्ट के इंजेक्शन है। सरपतहां स्थित सौ सैय्या अस्पताल में रोजाना करीब 500 से ज्यादा की ओपीडी होती है। इधर बीच अस्पतलों में संसाधनों का विस्तार हुआ है। ठंड के दिनों में ह्रदय रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। अस्पताल में ईसीजी जांच न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पताल का रूख करना पड़ता है। यहां जांच शुरू होने के बाद हृदय मर...