भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को कार्पेट एक्सपो मार्ट भदोही में वृहद विधिक सेवा एवं जागयकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ जिला जज अखिलेश दूबे, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किए। निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान दस विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को टूलकिट वितरण प्रमाण पत्र चेक आदि वितरित किया गया। महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनाएं असंगठित श्रम विभाग, जल संरक्षण संबंधित योजनाएं आदि ऐसी कुछ योजनाएं हैं, जिन्हें विधिक साक्षरता का भाग बनाते हुए उनका व्यापक...