देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के साकेतनगर मोहल्ले में खोले गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी 100 से अधिक लोगों का रुपया लेकर फरार हो रहे हैं। मंगलवार को ग्राहक शाखा पर पहुंचे और बोर्ड व अन्य सामान गायब होने के बाद लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साकेत नगर मोहल्ले में कुछ माह पहले एक फाइनेंस कंपनी खोली गई। इसमें ग्राहकों को बताया गया कि अगर एक वर्ष तक वह 36 हजार रुपये जमा करेंगे तो उन्हें 50 हजार रुपये दिया जाएगा। एक साल में 14 हजार रुपये अधिक मिलने की लालच में 100 से अधिक लोग रुपया जमा कर दिए। अब शाखा के कर्मचारी बोर्ड उतारने के साथ ही फरार हो गए हैं। मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में शाखा पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया। शहर के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.