धनबाद, जून 19 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। प्रतिद्वंदी श्रमिक संगठन व कांग्रेस के सौ से अधिक लोगों ने जनता श्रमिक संघ और झरिया विधायक रागिनी सिंह में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ली। रागिनी सिंह ने बयान जारी कर कहा कि भूली निवासी लक्ष्मण कुमार के नेतृत्व में रागिनी सिंह के समक्ष सिंह मेंशन में जनता श्रमिक संघ में शामिल हुए। शामिल होने वालों में प्रकट सिंह, सोनू सिंह, रवि कुमार, अमर सिंह, प्रीतम सिंह, सनी कुमार, रितेश पासवान, रितिक सिंह, समीम, विराट सिंह, गोविंद ठाकुर, प्रकाश सिंह, विक्की ठाकुर, शुभम निषाद, पंकज झा, सुमित सिंह, उत्तम सिंह, अंकित भारद्वाज, मोनू खटीक, मोनू सिंह व राजेश राय आदि शामिल हैं। रागिनी सिंह ने सभी का संगठन में स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.