कन्नौज, दिसम्बर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहने को तो तमाम स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन इसके पीछे की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती हैं। हालत यह है कि अस्पताल की तीसरी आंख भी बीमार हैं। सही मायने में तो उसे भी इलाज की आवश्यकता है। अस्पताल में लगे ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे वजह निगहेबानी करने के खराब पड़े हैं। कई कैमरे सर्वर डाउन होने की वजह से नहीं चल रहे हैं। कुछ भी हो, सौ शैय्या अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे महज अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। अब ऐसी स्थिति में अस्पताल परिसर में होने वाली गतिविधियों पर भला कैसे नजर रखी जा सकती है। स्टोरेज क्षमता भी अधिक न होने से यदि कभी आवश्यकता पड़ी, तो रिकार्ड भी मिलना मुमकिन नहीं होगा। सौ शैय्या अस्पताल में गतिविधियों ...