उरई, मार्च 17 -- उरई। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अनियमित के अलावा बिना टिकट, बिना लगेज समेत तमाम मामलों में करीब एक सैकड़ा लोगों को पकड़ा गया। इन सभी से रेलवे ने 56 हजार 780 रुपये जुर्माना वसूला। मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर सोमवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग की गई। स्टेशन के साथ झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर गुजरी एक दर्जन गाड़ियों की चेकिंग की गई। अभियान में बिना टिकट के अलावा जनरल का टिकट लेकर स्लीपर व एसी में यात्रा करने वाले ज्यादा पकड़े गए और तो और बिना लगेज के सामान लाने के साथ प्लेटफार्म परिसर में धूम्रपान करने के मामले में भी लोगों को पकड़ा गया। मुख्य टिकट निरीक्षक एमएल मीना, आशीष, साकेत यादव, सुरेंद्र ग्वाला, चेतराम वर्मा, अविनाश करोसिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.