चम्पावत, जनवरी 9 -- चम्पावत। चम्पावत में विधान सभा स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हुआ। समापन पर अंडर-19 बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिता हुई। सौ मीटर रेस में राकेश सिंह विजेता बने। चम्पावत गोरलचौड़ मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता संपन्न हुई। डीओ जसवंत खड़ायत ने बताया कि सौ मीटर रेस में राकेश सिंह, शोभित तिवारी और पीयूष सिंह विजेता बने। 200 मीटर में आयुष तड़ागी, प्रदीप जोशी, हरीश सामंत अव्वल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...