चम्पावत, दिसम्बर 24 -- लोहाघाट। जीआईसी किमतोली में न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियन शिप ट्राफी खेलकूद प्रतियोगिता हुई। सौ मीटर रेस में गौरव विश्वकर्मा विजेता बने। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बुधवार को प्रधान मोहित पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समन्वयक आशा राय ने बताया कि बालक वर्ग 200 मीटर रेस में विकास, 400 मीटर में गौरव, 1500 मीटर में ललित विजेता बने। लंबी कूद में नमन, ऊंची कूद में ललित, गोला व चक्का में हिमांशु अव्वल रहे। 800 मीटर रेस में प्रियांशी, लंबी कूद में भूमिका, गोला में हीरा, ऊंची कूद में भूमिका विजेता बनीं। यहां प्रधानाचार्य मुरली मनोहर, संतोष सिंह, भगत अधिकारी, नरेंद्र अधिकारी, चंद्र सिंह, दिनेश जोशी, सतीश जोशी, योगेश चौबे, सीमा पांडेय, भूपेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...