औरैया, दिसम्बर 3 -- - कुर्सी दौड़ में एरवाकटरा की जन्नत प्रथम, नृत्य प्रतियोगिता में बिधूना की लक्ष्मी प्रथम - समग्र शिक्षा अभियान में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिभा फोटो: 14 प्रतियोगिता में सम्मानित बच्चों का परिणाम देखते चेयरमैन। औरैया, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज, औरैया में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने किया। उन्होंने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर खेल गतिविधियों की शुरुआत की। कार्यक्रम में नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा, जिला समन्वयक कुलदीप सचान, जिला समन्वयक ए...