रायबरेली, दिसम्बर 11 -- केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं रायबरेली, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुरुवार को वार्षिक खेल दिवस समारोह मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित किया। प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने खेल-कूद के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। खेल के विभिन्न प्रतियोगिताओ में विद्यालय की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया क कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के विद्यार्थियों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकशी, विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के रास्ट्रीय कैडेट कोर, भारत स्काउट्स, गाइड, सुभाष सद...