नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में गुरुवार को जूनियर विंग के छात्रों के लिए दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। खेल कार्यकारी अधिकारी कुशांक रुस्तगी ने बताया कि सौ मीटर दौड़ में कक्षा पांच के सूर्यांश और पहल विजेता बनीं और कक्षा चार के लक्षित और श्रेया ने पहला स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में कक्षा पांच के रियांश और वृंदा विजेता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...