लखनऊ, जनवरी 30 -- नगराम, संवाददाता। नगराम के बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने किया। पहले दिन 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में अर्पित, बालिका वर्ग में अक्सा, जूनियर बालक वर्ग में कुलदीप व बालिका वर्ग में नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सीनियर बालिका वर्ग में सोनम, सीनियर बालक वर्ग में शुभम, जूनियर बालक वर्ग में कुलदीप और जूनियर बालिका वर्ग में नंदिनी प्रथम रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.