रामपुर, फरवरी 19 -- श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय 29वें वार्षिक क्रीडा समारोह का धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के पहले दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सौ मीटर फर्राटा दौड़ छात्रा वर्ग में कशिश यादव ने प्रथम, प्राची कुमारी ने द्वितीय तथा सीमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में कशिश यादव प्रथम, रेशम द्वितीय व गीता तृतीय स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में नीलम ने पहला, प्राची कुमारी ने दूसरा, जबकि गीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद छात्रा वर्ग में कशिश यादव ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय एवं रेशम तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षे...