बलिया, जनवरी 28 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के चक उसरैला गांव में रंजिश में कुछ लोगों ने एक स्कूल और चाहरदीवारी में लगे करीब सौ फलदार पौधों को काटकर नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। चक उसरैला निवासी मोहम्मद शकील अंसारी ने पुलिस को बताया है कि अपने अहाता और एक निजी विद्यालय है। दोनों जगहों पर पांच-छह साल पहले आम, अमरुद, मोसम्मी, नीबू, नीम, महोबनी आदि के करीब सौ पौधा लगाया था। दो दिन पहले चाहरदीवारी को फांदकर अंदर पहुंचे गांव के ही कुछ लोगों ने सभी पौधों को जड़ से काट दिया गया। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले राजस्व विभाग में सार्वजनिक भूमि पर मेरे द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत की थी। जांच में राजस्व विभाग की ओर से मेरे पक्ष...