पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सीडीपीओ अमृता वर्मा के दिशा-निर्देश पर सेविकाओं द्वारा सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बाल विवाह रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अमृता वर्मा ने सेविकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बताया गया कि लड़कियों की शादी 18 वर्ष के बाद और लड़कों की शादी 21 वर्ष के बाद ही की जानी चाहिए। साथ ही सेविकाओं से अपील की गई कि वे समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। सीडीपीओ ने कहा कि बाल विवाह उन्मूलन अभियान प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सौ दिनों तक चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.