पिथौरागढ़, मार्च 23 -- टीबी रोगियों की खोजबीन को स्वास्थ्य विभाग का सौ दिवसीय अभियान का सीमांत में बड़ा असर देखने को मिला है। यहां अभियान के दौरान पहले 104 लोग लोग टीबी की बीमारी से ग्रस्त मिले। अब अभियान समाप्त होने तक रोगियों की संख्या 125 पहुंच गई है। टीबी जैसी गंभीर बीमारी से अंजान लोगों की विभाग ने पुष्टि के बाद इलाज शुरू कर दिया है। जिले में बीते सात दिसंबर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गली, मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों की टीबी संबंधी जांच की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि जिले भर में कुल 57हजार 421 वल्नरेबल (कमजोर) जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गई। विभागीय टीम ने जगह-जगह शिविर लगाए और लोगों के बलगम जांच के साथ ही एक्स-रे आदि जांचें की। जिसके बाद जिले भर में 125 लोग टीबी बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.