सोनभद्र, फरवरी 22 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चयनित करीब सौ छात्र-छात्राओं का एक दल रविवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के इस दल को रवाना किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की विज्ञान और गणित प्रतियोगिता के लिए चयनित ये सभी छात्र-छात्राएं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्रित हुए। यहां उन्हें टोपी, टी-शर्ट, कॉपी और पेन वितरित किए गए। बच्चों को नाश्ता कराने के बाद शैक्षिक भ्रमण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं दो बसों में सवार हुए। यह दल गोविंद बल्लभ पंत सागर रिहंद बांध, रेणुकेश्वर मंदिर रेणुकूट, श्रीराम मंदिर कनोरिया और राधा कृष्ण मंदिर मुर्धवा का भ्रमण...