रायबरेली, दिसम्बर 14 -- रायबरेली। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से लालगंज के सहजौरा में 100 रजाइयों का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चरण पादुका मंदिर में आश्रम के छोटे साधु ने पूजन अर्चन करने के पश्चात अघोरेश्वर महाप्रभु के तेल चित्र एवं परम पूज्य गुरु पद बाबाजी के तेल चित्र पर पूजन अर्चन कर किया। छोटे साधु ने पांच रजाई बांटी इसके बाद समिति के सदस्यों ने100 लोगों को रजाई बांटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...