कोडरमा, सितम्बर 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता दुर्गापूजा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कोडरमा पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों पर निगाह रखने को लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को जिला पुलिस के अधिकारियों ने अलर्ट कर दिया है। सोशल मीडिया सेल फेसबुक, एक्स, यू-ट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया हैंडलों पर निगाह रखेंगे। निर्देश के मुताबिक इनके द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट को टेकडाउन कराना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यालय के स्टेट पुलिस कमांड सेंटर से भी 24 घंटे निगरानी रखे जाने को लेकर व्यवस्था की गयी है। कंट्रोल रूम को निर्देश दिया गया है कि जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति से संबंधित खैरियत प्रतिवेदन मुख्यालय को भेजेंगे। दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर जिले में अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.