अयोध्या, मार्च 9 -- अयोध्या, संवाददाता। आगामी पर्व-त्योहार होली, रमजान और ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को दूसरी पहर एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने शांति समिति के सदस्यों के साथ नगर कोतवाली में बैठक की। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर लोगों के सुझाव व शिकायतों को सुना तथा मुकम्मल व्यवस्था का भरोसा दिया और लोगों को मिलजुलकर सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। नगर कोतवाली में आयोजित बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने साफ-सफाई, नियमित विद्युत् व जलापूर्ति समेत अन्य मुद्दे उठाए। जिसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एडीएम सिटी सलिल पटेल और एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी तरह की समस्या अथवा शिकायत होने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.