रामपुर, मार्च 16 -- न मजहब की पाबंदी और न ही कोई सियासी रंग। आंखों में खुशी लिए एक दूसरे ने गले मिलकर दी हार्दिक बधाई। गुझिया और मिठाई से मुह मीठा किया। किला के मैदान में होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस दौरान सभी धर्मों के लोगो ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को गुलाल लगा, गले मिल होली की शुभकामनाए दी और शहर में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम की। किले के मैदान में एक लंबे समय से होली मिलन होता चला आ रहा है। अबकी बार भी शुक्रवार को किला के मैदान में सभी मजहब, राजनीति और समाजिक संगठनो के लोग एक साथ एकत्रित हुए और कई राजनीतिक और समाजिक संगठनों ने अपने भी स्टाल लगाए। होली के पर्व को लेकर उन पर गुझिया और मिठाई भी सजाई गई। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, नगर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा के जिला अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.