हाजीपुर, मार्च 12 -- महनार। सं.सू. महनार प्रखण्ड के पानापुर मक्कनपुर स्थित राम शरण राय महाविद्यालय परिसर में राजद के प्रधान महासचिव संजय कुमार राय की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, समाजसेवी व स्थानीय लोग सहित सभी जाति धर्म के लोग शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने शांति, सौहार्द और भाई चारे का संदेश देते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया। लोगों की अपार भीड़ देखकर उत्साहित संजय कुमार राय ने इस मौके पर कहा कि वे महनार विधानसभा वासियों के सुख दुःख में साथ निभाने के लिए समर्पित हैं। संजय ने समारोह में आए सभी बड़ों के पैर पर गुलाल रखकर आशीर्वाद लिया तो वहीं दूसरी तरफ हम उम्र लोगों के साथ जमकर होली खेली। पूरा कॉलेज परिसर गुलाल और फूलों से पटा हुआ था। इस मौके पर युवाओं की टोली द्वारा होली की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.