जहानाबाद, मई 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मगध फुटबॉल एकेडमी जहानाबाद द्वारा विश्व फुटबॉल दिवस के अवसर पर फुटबॉल पर माल्यार्पण कर खेल भावना को जागृत किया गया। अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में अकादमी के पदाधिकारी प्रो अजय कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, अर्जुन यादव, राम ईश्वर सिंह सहित कई गर्ल्स एवं बॉयज खिलाड़ी शामिल थे। सभी ने फुटबॉल के ऊपर पुष्प चढ़ाकर खेल भावना को आत्मसात किया। इस मौके पर अकादमी के खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शनी मैच का आयोजन हुआ। विश्व फुटबॉल दिवस के अवसर पर अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन ने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वैश्विक खेल के रूप में फुटबॉल के महत्व को मान्यता देते हुए सर्वसम्मति से पिछले वर्ष 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस घोषित कर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.