बेगुसराय, मार्च 9 -- वीरपुर। थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने लोगों से होली पर्व को आपसी भाईचारा व सौहार्द्र के वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि होली में डीजे एवं अश्लील गीत बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर नजर रखने की अपील जनप्रतिनिधियों से की। मौके पर प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी, पूर्व प्रमुख मीना देवी,पूर्व जिला पार्षद राम विलास महतो, मुखिया त्रिपुरारी कुमार, सरपंच दयानंद झा ,योगेन्द्र साह,मनोज कुमार सिंह कृष्णनंदन सिंह,पंसस नवीन सिंह,पूर्व पंसस अजय झा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...