हमीरपुर, फरवरी 11 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर केडी शर्मा ने की। जबकि सीओ सदर राजेश कमल भी मौजूद रहे। एसडीएम केडी शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के अवसर पर कोई नई परम्परा शुरू न की जाए और पूर्व से चली आ रही व्यवस्थाओं के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नगरवासियों ने इन व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने की मांग रखी। महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.