देवघर, सितम्बर 1 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। ईद मिलादुन्नबी पर्व के सफल संचालन को लेकर रविवार की शाम को थाना परिसर में थाना प्रभारी तरुण बाखला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाने की लोगों से अपील की। कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना क्षेत्र के पिपरा, कानो, मारनी, चेतनारी, घघरा बनसीमी आदि जगहों पर पुलिस की तनाती रहेगी। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस- प्रशासन को दें। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, एसआई शशि कपूर, असी नरेंद्र नाथ जायका, कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार मंडल, मुखिया सुधीर मंडल, बाबूराम मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि रियासत अंसारी, लोबाराम हेंब्रम, साहूद अंसारी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.