सिमडेगा, मार्च 23 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सरहुल, रामनवमी, ईद को लेकर शान्ति समिति की बैठक थाना प्रभारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पर्व त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि कुरडेग में आपसी भाईचारे के साथ सभी समुदाय के लोग सभी पर्व त्यौहार को मनाते आ रहे हैं। आगे भी इस परंपरा को कायम रखना है। रामनवमी पर्व को लेकर विशेष चर्चा किया गया। बताया गया कि गाँव से आने वाले जुलूस कुरडेग उमा महेश्वर महावीर मंदिर में अपने पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के साथ जयकारा लगाते हुए आते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी अखाड़ो के प्रमुखों को विशेष सतर्कता बरतते हुए अपने कार्य का दायित्व को निभाना है। जुलूस के साथ पुलिस बल के जवान सुरक्षा के साथ मे रहेंगे। अपवाहों पर ध्यान नही देना है। किसी भी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.