लातेहार, फरवरी 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। होली और रमज़ान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चंदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने की। बैठक में अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद सहित कई लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंचलाधिकारी ने कहा कि चंदवा की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है। सभी लोग त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने हानिकारक केमिकलयुक्त रंगों के उपयोग और बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की चेतावनी दी। पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। बीडीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.