कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा। उत्क्रमित मिडिल स्कूल नगरखारा में शुक्रवार को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। इसमें रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता सीओ हलधर प्रसाद सेठी और संचालन कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने किया। बैठक में दोनों समुदायों ने आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी जुलूस निकालने और सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। बता दें कि कि वर्ष 2022 में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि पिछले दो साल से दोनों समुदाय आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मना रहे हैं और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। सीओ और थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील किया। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.