गंगापार, फरवरी 13 -- आगामी महाशिवरात्रि एवं पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी सोरांव ने की। एसीपी सोरांव श्यामजीत ने उपस्थित लोगों से त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, नमाज, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। नगर पंचायत की ओर से अध्यक्ष पति मुख्तार अहमद ने त्योहारों के दौरान समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरवानी, कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय, संतोष जायसवाल, श्यामू श्रीवास्तव, सर्वेश केसरवानी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.