अमरोहा, मार्च 27 -- अलविदा जुमा, ईद-उल-फितर और नवरात्र को लेकर गुरुवार को शहर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न करने में सहयोग मांगा गया। एसडीएम सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने कहा अगर कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अगर कोई भी अशोभनीय, आपत्तिजनक या भड़काऊ टिप्पणी होती है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी, खुराफाती बख्शे नहीं जाएंगे। पालिका ईओ डा.बृजेश कुमार ने साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश समेत सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने का वादा किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर समेत शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.